शिवपुरी नगर: खेरौंना रोड पर मजदूरी के पैसे लेने जा रहे युवक की बाइक फिसली, जिला अस्पताल में भर्ती
सरखंडी गांव की रहने वाली महिला सिया आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती शाम उसका बेटा मुंशी आदिवासी पुत्र बालू आदिवासी खरई सामान लेने गया हुआ था।जहां से वह खेरौना रोड़ पर किसी से मजदूरी के पैसे लेने चला गया। जहां से वह वापिस अपने घर की ओर लौट रहा था। तभी रात 10 बजे खरौना रोड पुलिया के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह घायल हो गया।