शिवपुरी नगर: सिंघारई में 16 वर्षीय किशोर को जहरीले सांप ने काटा, झाड़-फूंक से राहत नहीं मिलने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
मुंशी आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की उसके भाई का लड़का कान्हा आदिवासी पुत्र लक्ष्मण आदिवासी उम्र 16 वर्ष आज सुबह 9 बजे खेत में खड़ी फसल को देखने गया हुआ था। जहां उसका पैर ज़हरीले सांप पर पड़ गया। जिससे सांप ने उसको पैर में काट लिया। जिसको झाड़फूंक के लिए गांव में ले गए। जहां आराम ना मिलने के चलते दोपहर ढेड़ बजे जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया है।