शिवपुरी नगर: डबिया में युवक ने अवैध रूप से शराब बेची, ज़्यादा दाम पर विरोध करने पर 4 लोगों ने 4 लोगों को पीटा
डबिया गांव के रहने वाले महेंद्र आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की पृथ्वी कुशवाह गांव में ही अवैध रूप से शराब बेचता है। बीती रात 8 बजे उसने उसके यहां से शराब मंगवाई थी। जो मूल्य से अधिक रेट में शराब बेच रहा था। जिसका उसने विरोध किया तो 4 लोगों ने उसके एवं उसके 3 अन्य साथियों के साथ मारपीट कर दी। जिनका आज शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस ने मेडिकल कराया है