डिंडौरी: PMSMA के 10 वर्ष पूर्ण होने पर जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच शिविर किया गया आयोजित
डिंडौरी चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार सुबह 11:00 बजे से गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच करते हुए आयरन फोलिक एसिड ,टीकाकरण वजन बी पी की जांच करते हुए प्रसव के पूर्व और प्रसव के बाद की देखभाल को लेकर जानकारी दी गई ।