हज़ारीबाग: प्रधानमंत्री के 2 अक्टूबर को आगमन को लेकर 4 टीमों का गठन, कार्डियक एंबुलेंस के साथ मॉनिटरिंग के लिए 7 सदस्य
हजारीबाग में 2 अक्टूबर को अलग-अलग दो जगह पर आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अपनी तैयारी कर लिया है। उपायुक्त नैंसी सहाय के गाइडलाइन के आधार पर सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी सिंह ने कार्डियक एम्बुलेंस के साथ चार चिकित्सकीय टीम का गठन किया है। वही इन चार टीम का मॉनिटरिंग के लिए भी सात सदस्यीय प्रबंधकीय टीम बनाया गया है।