हज़ारीबाग: नेशनल लोक अदालत में सुलह के आधार पर 41974 मामलों का हुआ निष्पादन
हज़ारीबाग सिविल कोर्ट में शनिवार को मामलों के त्वरित निष्पादन व पक्षकारों की सुविधा के लिए एक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार आयोजित इस नेशनल लोक अदालत में सुलह के आधार पर कुल 41 हजार 974 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें कुल 13 करोड़ 02 लाख 62 हजार 056 रुपए की राशि पर सहमति बनी।