हज़ारीबाग: शहर के कुछ हिस्सों में बिजली तारों पर झुके पेड़ की टहनियों, डालियों की छंटाई के कारण बिजली नहीं रहेगी
हजारीबाग शहर में सोमवार को कुछ भागों में बिजली बाधित है।बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मिशन सब स्टेशन 33 के वी लाइन के सभी 11 के वी फीडर, हीराबाग पावर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी रिलायंस फीडर, लोहसिंघना सब स्टेशन से संबद्ध फीडर तथा सिंदूर सब स्टेशन से जुड़े टाऊन तीन नंबर टाऊन फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।