मुज़फ्फरनगर: पेट्रोल पंप के QR कोड से साइबर ठगी का खेल, मुजफ्फरनगर में 2 शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी के नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। पेट्रोल पंपों के QR कोड लेकर आरोपी ठगी की रकम उनके खातों में मंगाते और फिर कर्मियों से कैश निकलवाते थे। इसके बाद कमीशन काटकर रकम दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती थी। साइबर क्राइम पुलिस ने अर्पित कुमार और आकाश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल और फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ