लोहरदगा: भानु प्रताप शाही के आरोप पर भड़के इंटक अध्यक्ष आलोक साहू, बोले- सांसद की ईमानदारी पर सवाल उठाना बर्दाश्त नहीं।
लोहरदगा इंटक यूनियन के अध्यक्ष सह जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पलटवार करते हुए कहा कि लोहरदगा समाहरणालय परिसर में भाजपा के धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा नेता भानु प्रताप शाही द्वारा लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत पर पैसे लेकर नौकरी देने का लगाया गया आरोप पूरी तरह तथ्यहीन, बेबुनियाद और राजनीतिक कुंठा से.