शनिवार को सेठानी घाट पर आयोजित आम महोत्सव प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉलों का कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं तथा आम की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी ली। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और आम की उन्नत किस्मों से लोगों को परिचित कराना बताया गया है।