पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य के बरोना में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत, युवक लोनी गाजियाबाद का निवासी था
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम बरोना में गंगा स्नान के दौरान लोनी बॉर्डर गाजियाबाद निवासी सुशील सिंह (40) की डूबने से मौत हो गई। वह पत्नी और बच्चों के साथ परिचित परिवार को सांत्वना देने गांव आए थे। स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से हादसा हुआ। ग्रामीण गोताखोरों ने करीब एक घंटे बाद शव बरामद किया।थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।