केराकत: जलालपुर थाना क्षेत्र के मकरा चौराहे के पास कार से कुचल कर युवक की हत्या करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
बीते 26 नवम्बर की रात जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव के निवासी पंकज राजभर से इस गांव के निवासी छोटू सिंह और रोहित से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि छोटू और रोहित सिंह ने अपनी कार से पंकज को कुचल दिया। उसे वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा संटर ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गयी थी।