केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के अजोरपुर गांव में सॉफ्टिन पुलिया की चपेट में आने से पुजारी की हुई मौत
तरियारी गांव निवासी राजेश यादव का अजोरपुर गांव में आटा चक्की की दुकान है। रविवार की सुबह जोगिंदर चौबे पुत्र स्व रामचंदर चौबे 65 वर्ष रोज की भांति पूजा-पाठ करने के लिए गए हुए थे। पूजा-पाठ कर ही रहे थे कि गले में लटका गमछा सॉफ्टिन पुलिया में जा फंसा। देखते ही देखते जोगिंदर चौबे पूरी तरह से पुलिया की चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गए।