केराकत: जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव में मामूली विवाद में दबंगों ने युवक को वाहन से कुचला
जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव क्षेत्र में मंगलवार की रात एक मामूली विवाद के चलते एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोप है कि कुछ दबंगों ने युवक पंकज राजभर को अपना वाहन चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी और मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया।