केराकत: चन्दवक थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप से टायर चोरी कर भाग रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में थाना चंदवक पुलिस टीम ने पेट्रोल पम्प से टायर चोरी कर भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।