केराकत: मुफ्तीगंज बाजार में शव दफनाने को लेकर विवाद, उपजिलाधिकारी के हस्तक्षेप से 36 घंटे बाद हुआ दफन
मुफ्ती गंज चौकी अंतर्गत मृतक नखडू 80 वर्ष के शव को दफनाने को लेकर शिया सुन्नी में 11 बजे रविवार से ही विवाद शुरू हुआ जिसमें तमाम अधिकारियों के हाथ पांव फूले हुए थे निराकरण नहीं हो पा रहा था । लेकिन सोमवार को उपजिलाधिकारी केराकत सुनील भारती एवं चौकी इंचार्ज मुफ्ती गंज युगल किशोर राय की सूझ बूझ से 36 घंटे बाद विवाद हल किया गया।