बिलासपुर: ऑटो चालकों का प्रदर्शन, यातायात पुलिस पर वसूली और बेवजह परेशान करने का आरोप, अधिकारियों ने आरोपों को किया खारिज
ऑटो चालकों का प्रदर्शन: यातायात पुलिस पर वसूली और बेवजह परेशान करने का आरोप, अधिकारियों ने दावे को किया खारिज, बिलासपुर में ऑटो चालकों ने बुधवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचकर यातायात पुलिस पर अनावश्यक कार्रवाई, परेशान करने और वसूली के आरोप लगाए। चालकों ने शिकायत सौंपकर जांच की मांग की। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।