गुना नगर: एसपी कोतवाली में बैठीं, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का किया संतुष्टिपूर्ण समाधान
गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने 10 अप्रैल को कोतवाली थाने में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समाधान करने शिविर लगाया। टेंट लगाकर बैठी एसपी ने सभी शिकायतकर्ताओं को बुलाया, शिकायतों पर चर्चा की मौके पर अधिकारियों पर साथ वैधानिक संतुष्टिपूर्ण समाधान किया। एसपी ने बताया, मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है।