फारबिसगंज: फारबिसगंज थाना में जनता दरबार का आयोजन भूविवाद से संबंधित मामलों की हुई सुनवाई.
फारबिसगंज थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया. पुलिस पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी द्वारा भूविवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई. जनता दरबार का नोटिस लोगों को समय-समय पर नहीं मिलने के कारण लोगों की भीड़ काफी कम देखी गई. फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने बताया भूविवाद से संबंधित मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया है.