फारबिसगंज: उत्पाद विभाग ने फारबिसगंज व सिकटी से शराब सेवन करने के मामले में दो को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने फारबिसगंज व सिकटी से शराब सेवन करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है.जिसे उत्पाद विभाग के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया.जहां मेडिकल जांच के उपरांत दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा.वहीं गिरफ्तार आरोपियों में फारबिसगंज के सनी कुमार सिंह व सिकटी प्रखंड क्षेत्र के कासत निवासी मोहम्मद बशीर बताएं जा रहे है