फारबिसगंज: केशरी टोला में हो रहे 11 दिवसीय श्री विष्णु यज्ञ का सामना शुक्रवार को, गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी विसर्जन शोभायात्रा
फारबिसगंज कोठीहाट रोड़ स्थित केशरी टोला में बीते 09 अप्रैल से मानव कल्याणार्थ एवं विश्व शांति के लिए अनवरत जारी 11 दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन व मानस यज्ञ एवं नवाह संकीर्त्तन के अंतिम दिन गुरुवार को भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस 11 दिवसीय जारी यज्ञ का भव्य समापन शुक्रवार को किया जायेगा। जिसकी तैयारी आयोजन समिति के द्वारा की गई है।