फारबिसगंज: औराही से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार
सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. जिसे उत्पाद विभाग के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां गिरफ्तार व्यक्ति का मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. वहीं गिरफ्तार व्यक्ति औराही निवासी उमेश कुमार मंडल बताएं जा रहे हैं.