फारबिसगंज: छुआपट्टी में बाइक पर सवार दो अपराधियों ने महिला के गले से चेन छीन कर हुए फरार
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के छुआपट्टी में बाइक पर सवार दो अपराधियों ने महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो गए। घटना उस वक्त घटी जब महिला अपने छोटे बच्चों को स्कूल से लेकर अपने घर की ओर जा रही थी। पीड़ित महिला रानी कुमारी सुल्तान पोखर वार्ड संख्या 2 निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी है। पीडि़त महिला के पति कोऑपरेटिव बैंक में सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत है।