फारबिसगंज: दीनदयाल चौक के समीप लोहे से लदी एक पिकअप के अचानक पलटने से एक महिला घायल, इलाज जारी
फारबिसगंज दीनदयाल चौक के समीप गुरुवार की संध्या लोहे से लदी बिना नंबर की एक पिकअप के अचानक पलटने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस हादसे में एक महिला आंशिक रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज़ के लिए अस्पताल भेज दिया है। घायल महिला का नाम सबा प्रवीण पति मो. गुलाम मुस्तफा है, जो अररिया जिले के लहटोरा की निवासी बताई जाती है।