भरथना: भरथना कस्बे में समोसे के पैसे पर विवाद, महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा, वीडियो हुआ प्रचलित
भरथना के राजागंज स्थित देशी शराब ठेके के पास समोसे के पैसे को लेकर हुए विवाद में 1महिला द्वारा युवक की चप्पलों से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचलित है।बताया जा रहा है कि युवक ने समोसे खाने के बाद पैसे देने से इनकार कर दिया,जिस पर कहासुनी के बाद महिला ने उसकी पिटाई कर दी।घटना का वीडियो बुधवार देरशाम 6बजे किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।