रूड़की: शेरपुर के पास छोटा हाथी वाहन की कार के साथ हुई टक्कर, शराब के नशे में कार सवार युवकों ने चालक के साथ की मारपीट
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार रोड पर शेरपुर गांव के पास आज एक कार और एक छोटा हाथी वाहन की आपस में टक्कर हो गई। जिसके बाद शराब के नशे में चूर कार सवार तीन युवकों ने छोटा हाथी वाहन चालक के साथ जमकर मारपीट की है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा कार को अपने कब्जे में ले लिया गया है। प्रवीण ने पुलिस से आरोपियों की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।