रूड़की: गंगनहर कोतवाली के पास से पुलिस ने नशे के एक तस्कर को किया गिरफ्तार, स्मैक की बरामद
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गंगनहर कोतवाली के पास से लंढोरा निवासी समीर पुत्र सुभान नाम के नशे के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने 10.60 ग्राम स्मैक बरामद कर ली है। जानकारी मिली है कि समीर स्कूटी पर सवार होकर स्मैक की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस ने समीर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।