रूड़की: चंद्रशेखर चौक पर चलती रोड पर लगाए पाकिस्तान के झंडे, थूकने के साथ झंडे की जूते-चप्पल से की पिटाई
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में चंद्रशेखर चौक पर आज हिंदू जागरण मंच के नगर सहसंयोजक विशाल गोस्वामी के नेतृत्व में पाकिस्तान के झंडे लगाए गए है। जिन पर आते-जाते राहगीरों के द्वारा जूते चप्पल बरसाए गए है। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है। इस मौके पर पाकिस्तान पर जल्द हमले की मांग की गई है। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे है।