आबापुरा: छोटी बदरेल में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, चांदी के जेवर व नगदी की चोरी
आंबापुरा थाना क्षेत्र के छोटी बदरेल गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात को लेकर पीड़ित अक्षय पुत्र शांतिलाल निवासी छोटी बदरेल ने आंबापुरा थाने में मामला दर्ज कराया है।मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात पीड़ित का परिवार मकान पर नहीं था।