मंडला: सीएमएचओ ऑफिस में माहवारी स्वच्छता कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा जागरूकता अभियान
Mandla, Mandla | May 26, 2026 माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक समन्वय कार्यशाला 26 मई को 3 बजे सीएमएचओ ऑफिस में हुई। डॉ डीजे मोहंति ने बताया कि 28 मई को स्वच्छ माहवारी दिवस मनाया जाएगा। कार्यशाला में किशोरियों व महिलाओं में माहवारी स्वच्छता की जागरूकता व गतिविधियों का निर्णय किया गया। यह अभियान 28 मई से 28 जून 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य जन जागरूकता और परामर्श सुविधा उपलब्ध कराना है।