भिवानी: बवानी खेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दुर्जनपुर निवासी के साथ ईट भट्टे पर चार लोगों ने की मारपीट
अंगपाल पुत्र सतपाल गांव दुर्जनपुर निवासी ने पुलिस को बताया कि मैं अपने परिवार जनों के साथ ईट भट्ठा पर बैठा हुआ था।उसी समय चार लोग गाड़ी में सवार होकर आए जो शराब के नशे में थे सभी लोग अपनी गाड़ी से बीयर की बोतल लेकर आए और ईट भट्ठा पर बैठकर बियर पीने लगे उन्हें ऐसा करने से मना किया तो चारों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर।