अनूपपुर: ग्राम पंचायत पयारी नं. 02 और सोहीबेलहा में कृषि रथ यात्रा का आयोजन हुआ
कृषि को उन्नत और लाभप्रद बनाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ‘‘कृषि कल्याण वर्ष-2026’’ के अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायत पयारी नं. 02 और ग्राम पंचायत सोहीबेलहा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में कृषि रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय कृषकों और ग्रामीणों को कृषि क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों और विभागीय योजनाओं से अवगत कराया गया।