रतनी फरीदपुर: इसे बीघा में बच्चे को बचाने गए दंपती पर हमला, एंबुलेंस चालक समेत तीन घायल, दंपती ने रो-रो कर सुनाई आपबीती
जहानाबाद के इसे बीघा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ लोग एक बच्चे की पिटाई कर रहे थे, जिसे बचाने पहुंचे उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। घटना में पटना NMCH के एंबुलेंस चालक समेत एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।