बटियागढ़: बटियागढ़ में पाइप नेटवर्क एवं पिकअप बियर का भूमिपूजन, राज्यमंत्री लखन पटेल की मौजूदगी में कार्यक्रम
बटियागढ़ में जूड़ी मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत 128.16 करोड़ की लागत एवं सिंचाई रकवा 10560 हेक्टेयर से होने वाले पाइप नेटवर्क एवं पिकअप बियर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गयामध्य प्रदेश सरकार में पशुपालन एवं डेयरी उद्योग राज्य मंत्री लखन पटेल के मुख्य आतिथ्य में बटियागढ़ के सिद्धबाबा मंदिर स्थल पर आज शाम विधिवत भूमिपूजन किया गया