मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पर अवैध वेंडरिंग का खेल जारी, जिम्मेदार विभागों पर उठे सवाल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अवैध वेंडरिंग का मामला लगातार चर्चा में है। आरोप है कि लाइसेंस की आड़ में बाहरी लोगों से प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में खुलेआम वेंडिंग कराई जा रही है। गुरुवार दोपहर 02 बजे यात्रियों ने आरपीएफ, कमर्शियल विभाग और स्टेशन प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अवैध वेंडरों के कारण भीड़, गंदगी और सुरक्षा संबंधी खतरे बढ़ रहे हैं।