कुलपहाड़: मिशन शक्ति केंद्र की पहल से दंपती विवाद सुलझा, आपसी सहमति से हुआ निस्तारण
थाना पनवाड़ी स्थित मिशन शक्ति केंद्र की काउंसलिंग से एक दंपती के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया। ग्राम भरवारा निवासी पूजा पत्नी दीपेश कुशवाहा ने अपने पति पर शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद करने का आरोप लगाते हुए थाना पनवाड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया।