पीरटांड: भाकपा माले की बैठक में संगठन विस्तार पर ज़ोर, मध्य जोन के 50 नेता बने, कई प्रस्ताव पारित
भाकपा माले गिरिडीह नगर कमिटी की बैठक गुरुवार को 4 बजे भंडारीडीह स्थित सानू कैंपस में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन को धारदार बनाने की रणनीति तैयार की गई। मौके पर भाकपा माले नेता सह नगर कमिटी के सचिव राजेश सिन्हा ने कहा कि सीनियर नेता पूरन महतो,जिला कमिटी सदस्य कन्हाई पांडेय समेत कई लोग शामिल हैं।