बीना: बेलई तिराहे पर युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट, 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Bina, Sagar | Aug 19, 2026 बीना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है... जहां बेलई तिराहे पर एक 24 साल के युवक का रास्ता रोककर पहले तो उसकी कार में तोड़फोड़ की गई, फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया गया। मारपीट में युवा घायल हो गया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में चार शराब कारोबारीयो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।