संभल: संभल में भारतीय किसान यूनियन वीआरएसएस ने ग्राम सिंहपुर सानी में बैठक का आयोजन किया, जनता से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए
संभल में भारतीय किसान यूनियन भारत राष्ट्रीय सेवक संघ ने एक बैठक का आयोजन किया ।जन जागरण अभियान के तहत हुई बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में बिजली की बड़ी दरें ,स्मार्ट मीटर लगाने, किसान क्रेडिट कार्ड आदि की समस्याओं को मुद्दों को उठाया गया।