सोनीपत: एटलस रोड पर अनाज से भरा ट्रक हुआ खराब, लगा लंबा जाम
सोनीपत शहर के एटलस रोड पर मंगलवार शाम को अनाज से भरा ट्रक खराब हो गया। ट्रक खराब होने से काफी लंबी लाइन लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। ट्रक रोहतक रोड रेलवे ओवरब्रिज की तरफ से सुभाष चौक की तरफ जा रहा था जैसे ही वह एटलस साइकिल कंपनी के बाहर पहुंचा तो खराब हो गया और देखते देखते लंबा जाम लग गया।