सोनीपत: पेयजल समस्या से परेशान होकर वार्ड-15 के लोगों ने निगम कार्यालय में पहुंचकर किया प्रदर्शन
नगर निगम वार्ड-15 क्षेत्रवासियों ने पेयजल समस्या से परेशान होकर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया है। वार्ड वासियों ने कहा कि उनके क्षेत्र में कई दिन से पानी की सप्लाई सही ढंग से नहीं हो रही है, जिसके कारण क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। वार्ड वासियों ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि समाधान नहीं हुआ तो धरना देंगे।