सोनीपत: बिजली किल्लत पर एस ई कार्यालय में हंगामा, लोगों की शिकायत न सुनने पर जे ई सस्पेंड, एसडीओ के खिलाफ मुख्यालय भेजी रिपोर्ट
मंगलवार को शहर के बिजली निगम के एस ई कार्यालय में बिजली किल्लत को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। लाइन पार मंडी क्षेत्र के लोग शिकायत लेकर एस ई कार्यालय में पहुंचे थे। इस दौरान जे ई और संबंधित एसडीओ पर शिकायतकर्ताओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगा। जिसके बाद एक्शन लेते हुए एस ई ने शिकायतकर्ताओं की शिकायत न सुनने व बदसलूकी करने के आरोप में जेई को सस्पेंड कर दिया।