भितरवार: सेफ क्लिक 2.0 अभियान भितरवार में छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया संदेश
बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए भितरवार पुलिस ने कमर कस ली है। सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत थाना भितरवार पुलिस ने कस्बे के पी ग्लोरियस कोचिंग सेंटर में विशाल साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया।