*आज देवेन्द्रनगर में हुई सर्वाधिक वर्षा*
-----------------
पन्ना जिले में एक जून से 2 सितम्बर की अवधि में 882.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बुधवार को देवेन्द्रनगर में सर्वाधिक 24.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि गुनौर में 22 मिमी, शाहनगर में 21.2 मिमी, रैपुरा में 19 मिमी, पन्ना में 14.2 मिमी, पवई में 11 मिमी, अमानगंज में 8 मिमी, अजयगढ़ में 6.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जबकि सिमरिया में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। अब तक पन्ना में 955.7 मिमी, देवेन्द्रनगर में 848.6 मिमी, गुनौर में 806.8 मिमी, अमानगंज में 853.2 मिमी, पवई में 884.1 मिमी, सिमरिया में 625.4 मिमी, शाहनगर में 753.6 मिमी, रैपुरा में 861.4 मिमी और अजयगढ़ में सर्वाधिक 1351.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
Panna, Panna | Sep 3, 2026