पूरनपुर: राजीव नगर में कॉलोनाइजर ने प्लॉटिग के लिए तोड़ दिया लाखों की लागत से बना सरकारी नाला
पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर के राजीव नगर चौराहे से गांव को जाने वाले मार्ग पर पिछले साल मनरेगा योजना के अंतर्गत लाखों की लागत से नाले का निर्माण कराया गया था। अभी इस नाले का हिस्सा अधूरा है। प्लाटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों ने नाला तोड़कर खेत में मिला रहे है इससे सरकारी धन की क्षति हो रही है।