बरेली: भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ वन मंत्री अरुण सक्सेना ने किया, गूंजे भारत माता के जयकारे
बरेली के प्रेमनगर में अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने सूदधर्म कांटा से यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा कोहाड़ापीर, बड़ा बाजार होते हुए किला थाना पहुंची, जहां स्वागत के बाद समापन हुआ। पूरे रास्ते भारत माता की जय के नारों से माहौल देशभक्तिमय रहा।