जगदलपुर: बस्तर जिले के एनएचएम कर्मचारियों का सत्याग्रह उपवास शुरू, 33वें दिन भी हड़ताल जारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के 33वें दिन एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार का ध्यान अपनी जायज मांगों की ओर आकर्षित करने के लिए, कर्मचारियों ने आज से 'सत्याग्रह उपवास' यानी क्रमिक भूख हड़ताल की शुरुआत की है। धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि सरकार की उपेक्षा के कारण उन्हें यह शांतिपूर्ण रास्त