मलिहाबाद: थाना माल अंतर्गत क्षेत्र में दबंगों और महिला के बीच सैदापुर चौराहे पर हुई मारपीट
थाना माल अंतर्गत क्षेत्र में सैदापुर चौराहे पर दबंगों और महिला के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया। इस मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी थी दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है और मामले को लेकर जांच पड़ताल जारी है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस घटना को लेकर पङताल कर रही है।