मानपुर: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 6 बैटरी बरामद
Manpur, Gaya | Apr 12, 2026 गया के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुफस्सिल थाना कांड संख्या 349/26 में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। 3 अप्रैल 2026 को वादी ने आवेदन देकर बताया था कि रात में दरवाजे पर लगे उनके टोटो की बैटरी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।