सेन्हा: सेन्हा के सखुआ बागान में पड़हा जतरा सह आदिवासी महासभा सम्मेलन आयोजित, पूर्व IAS निशा उरांव रहीं मुख्य अतिथि
लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के समीप सखुआ बागान में गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे 12 पड़हा वेल लोहरदगा के तत्वावधान में विभिन्न पड़हा समितियों द्वारा पड़हा जतरा सह आदिवासी महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की पारंपरिक स्वशासन प्रणाली पड़हा व्यवस्था को पुनः स्थापित करना।